अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के दूत अली अस्ग़र सुल्तानिये ने कहा कि ईरान ने एजेंसी के निदेशक मंडल में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के दूत को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संबंध में आईएईए के साथ वार्ता का विवरण दिया।उन्होंने शनिवार को कहा कि निदेशक मंडल में गुट निरपेक्ष आंदोलन नैम के सदस्य देशों के दूतों ने आईएईए के साथ पिछली और आगामी वार्ता के संबंध में जानकारी मांगी थी। उन्हें इस संदर्भ में वियना में आईएईए के मुख्यालय में शुक्रवार को विवरण दिया गया।ज्ञात रहे ईरान और आईएईए के बीच 17-18 जनवरी को तेहरान में वार्ता हुयी थी और 12 या 13 फ़रवरी को अगले चरण की वार्ता पर सहमति हुयी थी।अली अस्ग़र सुल्तानिये ने कहाः गत दस वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रति गुट निरपेक्ष आंदोलन की ओर से समर्थन के दृष्टिगत इस्लामी गणतंत्र, एजेंसी के साथ अपने ताज़ा सहयोग के संबंध में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों को नियमित रूप से सूचित करता रहता है।उन्होंने बताया कि ईरान और आईएईए के बीच अगली वार्ता के पश्चात दूसरा विवरण दिया जाएगा।ज्ञात रहे अमरीका और उसके कुछ घटक ईरान पर शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के प्रयास का आरोप लगाते हैं और इसी आरोप के बहाने अमरीका और योरोपीय संघ ने ईरान पर एकपक्षीय प्रतिबंध लगा दिए हैं जबकि ईरान का कहना है कि उसकी समस्त परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं जो आईएईए के निरीक्षण में जारी हैं और वह परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी के सदस्य देश के नाते शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए परमाणु ऊर्जा के प्रयोग के अपने मूल अधिकार पर बल देता है।...........166
8 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 389429
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के दूत अली अस्ग़र सुल्तानिये ने कहा कि ईरान ने एजेंसी के निदेशक मंडल में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के दूत को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संबंध में आईएईए के साथ वार्ता का विवरण दिया.....